मोहर्रम डायवर्जन-2016 Moharram diversion -2016

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम का मुख्य पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम मनाया जायेगा। इस पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यातायात व्यवस्था सुगम एंव सुदृढ रखने हेतु यातायात निरीक्षक गाजियाबाद की आख्या अनुसार शहर क्षेत्र में  12 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 20.00 तक निम्न प्रकार यातायात डायवर्जन रहेगा । सभी सम्बन्धित अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्जन के अनुसार यातायात/पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।

1 लालकुआॅ व साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चैधरी मोड़ की तरफ नहीं आने दिया जायेगा, इन्हें डायवर्ट कर एन0एच0-24 बाईपास या विवेकानन्दनगर फ्लाई ओवर से अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।

2 चैधरी मोड़ से केवल रेलवे स्टेशन जाने वाले ही वाहन स्टेशन तक आ व जा सकेंगे।

3 रेलवे रोड से किसी भी वाहन को घण्टाघर की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

4 रेलवे स्टेशन रोड बजरिया रोड कट से कोई वाहन घण्टाघर की तरफ नहीं आयेगा।

5 मेरठ तिराहे से किसी भी वाहन को पुराना बस अड्डा व हापुड़ मोड़ की ओर नहीं आने दिया जायेगा, इन सभी वाहनों को मेरठ रोड घूकना एवं ए0एल0टी0 चैराहा होते हुये गन्तव्य को भेजा जायेगा।

6 पुराना बस अड्डा से हापुड़ मोड़ की ओर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा, इन वाहनों को संजय गीता चैक/घूकना मोड़ मेरठ तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।

7 गौशाला फाटक से किसी भी वाहन को जस्सीपुरा की तरफ नहीं आने दिया जायेगा, इन वाहनों को एन0एच0-24 होते हुये अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।

तंमचे सहित अभिुयक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने आज सुबह करीब 8 बजे  सैक्टर-4 वैशाली से अक्षय उर्फ भूरा  पुत्र प्रेमपाल निवासी रमाला थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना इन्दिरापुरम के मु0अ0स0 1596/16 धारा 399,402,307,411, 482 भादवि मे वांछित चल रहा था।

2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 91 पेटी अवैध शराब बरामद -  थाना कविनगर पुलिस ने कल रात शास्त्रीनगर से रोहित पुत्र राजेन्द्र मिश्रा तथा राजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम चिपयाना बुर्जुग थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्वनगर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 91 पेटी अवैध शराब व दो स्कूटी बरामद हुई है।


अवैध गांजा व शराब बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना खोडा पुलिस ने आज सुबह आजाद बिहार से नीरज पुत्र अशोक कुमार, राकेश पुत्र राजकुुमार तथा लालकुमार पुत्र महेन्द्र निवासी राजीव गार्डन खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व 75 पव्वै अग्रेजी शराब व नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment