राजपूत सभा ने मनाया दशहरा Rajput Sabha celebrated Dussehra


सभा के संबांधित करते एमएलसी हेम सिंह पुढीर।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवददाता )  राजपूत सभा साहिबाबाद ने दशहरा का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया और शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा बने सत्यपाल सिंह चैहान तथा यजमान  संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिसोदिया और उनकी पत्नी। वेद मंत्रों के साथ  सभी राजपूत परिवारों ने यज्ञ में आहुति दीं तथा देश और समाज के  कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की । 
       इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष डीपी  सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं शिक्षक हेम सिंह पुंडीर ने अपने उद्बोधन में राजपूतों को याद दिलाया कि उनका जन्म समाज और देश की रक्षा के लिए होता है। वे स्त्री,दीन हीन और विपन्न लोगों की रक्षा के लिये आगे आयें । अपने क्षत्रिय समाज को शिक्षित और आर्थिक रुप से संपन्न बनाने के लिए नौकरियों का सहारा ढूंढने के बदले रोजगार देने के लिए उद्योग लगाएं। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह तोमर में आरक्षण को लेकर अनेक सवाल उठाए । उन्होंने बताया कि आरक्षण के खिलाफ 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सभी सवर्णों की संस्था प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें ब्राह्मण राजपूत और वैश्य शामिल होंगे। सरकारी नौकरियों के लिए योग्य युवकों को तिरस्कार और अयोग्य को नौकरी का पुरस्कार दिया जा रहा है। यह सामाजिक अन्याय है,सरकार को चाहिए कि वह  आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को आरक्षण दे लेकिन योग्यता को नजरअंदाज ना करे। एडवोकेट आईवी सिंह राघव ने आतंकवाद पर गहरी चिंता व्यक्त की और चीन के दोहरे रवैए के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम चीन की बनी हुई वस्तु न खरीदेंगे न बेचेंगे। समारोह का संचालन सतीश दाहिमा ने किया। प्रसाद ग्रहण के बाद समारोह संपन्न हो गया।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment