साहिबाबाद, ( संवददाता ) वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम में सजे मां दुर्गा के पंडालों से मां दुर्गा की विदाई हुई। इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क में बने तालाब में श्रद्धालुओं ने पूजा करके प्रतिमा विसर्जित किया। विसर्जन से पूर्व पंडालों में मां की पूजा की गई। इसमें विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने माता रानी का पुष्पांजलि, श्रृंगार और आरती की गई। सिंदूर खेला में एक दूसरे को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने मां का आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। वैशाली कल्चरल एसोसिएशन, प्रांतीक कल्चरल सोसायटी, शिप्रा रिवेरा दुर्गा पूजा, शिप्रा सनसिटी फेज-1, सर्बोजनिन श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति,वसुंधरा बंगियो कल्याण समिति, वसुंधरा पूजा एंव सांस्कृतिक परिषद समेत अन्य समितियों ने इंदिरा प्रिय दर्शनी पार्क में मां प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक मूर्ति विसर्जन किया गया। इसमें भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान मलय मजूमदार, अभिजीत रॉय, संजीबन देवराज, शुभाशिष भट्टाचार्या, नीलाद्री देबचौधरी, चिन्मय रंजन शाहा, शप्तरिषि मजूमदार, एसहलदार, आशीष जैन, यश मोहन, बरखा वर्षा, प्रणव शाहा, एस भट्टाचार्या, अंजना, मल्लिका, ईना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment