कांग्रेस हाई कमान से जारी किए निर्देश,टिकट चाहिए तो अध्यक्ष पद छोड़े Instructions issued by the Congress high command, the president left a ticket

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  कांग्रेस हाईकमान ने टिकट के दावेदारी कर रहे अध्यक्षों से पहले पद छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। जिला और महानगर अध्यक्ष पहले संगठन छोड़ें, इसके बाद पार्टी उन पर विचार करेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे जल्द पद छोड़ देंगे। कांगे्रस जिला अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना और महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

हाल ही में पार्टी ने फरमान जारी किया है जो भी जिला और महानगर अध्यक्ष चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, पहले वे संगठन का पद छोड़ें, इसके बाद उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। पार्टी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पद छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि उनका टिकट फाइनल हो गया है। ऐसे लोगों को उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा, जिस तरह अन्य दावेदार गुजरेंगे। जिला अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना ने फरमान जारी होने की बात स्वीकारी है और कहा कि वे टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, इसलिए जल्द ही जिला अध्यक्ष पद छोड़ देंगे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment