बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की दसवीं पुण्य तिथि पर आज लखनऊ में पार्टी की मुखिया की रैली के बाद भगदड़ मच गई। भयंकर गर्मी के कारण गेट नंबर एक पर मची भगदड़ से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हैं। इनको लोग बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज इस रैली में आने वालों की तादाद काफी बढ़ गई थी और इससे भीड़ बढ़ गई। लोगों कहना है कि इस विशाल रैली में सुरक्षा के कोई कड़े इंतेजाम नहीं किए गए थे। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता आए हुए थे। भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 22 लोगों के घायल होने सूचना है। मृतका का नाम शांति देवी (65 वर्ष) पत्नी पुत्ती विधूना कानपुर है। एख अन्य मृतक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों का इलाज रैली के कैंप के अस्पताल के साथ आलमबाग क्षेत्र के लोक बंधु अस्पताल में चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि रैली के बाद भयंकर गर्मी तथा उमस के कारण दो लोगों की मौत हुई है। आज इस रैली के दौरान या बाद में कोई भगदड़ नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ से लोगों की मौत पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों को मुफ्त में इलाज कराने सुविधा देने का निर्देश दिया है।
![]() |
| Stampede in Mayawati Rally, BSP Mis Management |



0 comments:
Post a Comment