गाजियाबाद, ( संवाददाता ) पिछले दिनों 12 अक्टूबर को अनिल कुमार अरोडा पुत्र स्व0 विश्वनाथ अरोडा निवासी 7/27 सैक्टर-5 राजेन्द्रनगर थाना साहिबाबाद ने थाना कोतवाली पर सूचना दी थी कि किराना मंडी मे अपाची मोटर साईकिल पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा तंमचों के बल पर 4 लाख रूपये लूट लिये है। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 742/16 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इस घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आज सुबह चैकी सिविल लाइन क्षेत्र से 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूट के 60 हजार रूपये, 1 तंमचा, 2 नाजायज चाकू व घटना मे प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल बरामद की है। गिरफ्तार किये गये सभी शातिर किस्म के लुटेरे है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूटेरों में राहुल गोस्वामी पुत्र ताराचन्द, सचिन पुत्र दयाचन्द, सद्दाम उर्फ बोना पुत्र रहीसूददीन तीनों निवासी अर्थला थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद हैं ।
लूट की योजना बनाते 4 गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज सुबह गांधी पार्क लोहियानगर से मौ0 मुरसलीन पुत्र महमूद अहमद जिशान पुत्र मोमीन, सादाब पुत्र मोमीन, जुबेर पुत्र असलम निवासी लाला वाली गली कैला भटटा थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक डिस्कवर मोटर साईकिल नं0 यूपी14सीएम-7108 व थाना कोतवाली के मु0अ0स0 1057/16 धारा 392, 411 भादवि से संबंधित लूटा गया मोबाइल फोन, एक तंमचा 303 बोर व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 2 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज सुबह 7 बजे झुग्गी झोपडी रेलवे लाइन नासिरपुर से मनोज पुत्र देवेन्द्र निवासी म0न0 9 ए नासिरपुर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, नरेश पुत्र बलजीत निवासी म0नं0 253 नासिरपुर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गय है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते व 1390 रूपये नकद बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment