लोनी में तहसील दिवस आयोजित Tehsil Day held in Loni



  • प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के प्रति संवेदनशील है। 

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज तहसील सभागार लोनी में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की कि वह प्र्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मगंलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में अपनी समस्याओं का निस्तारण कराये तहसील दिवस के अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इसी उद्वेश्य के साथ उपस्थित रहने के निर्देश है कि जन सामान्य की शिकायतो व समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित हो सके। 
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति संवेदन शील है। प्रदेश सरकार आम जनता विशेष रूप से गांव गरीबो  व किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कृत सकल्पित है तहसील दिवसों के आयोजन के पीछे सरकार की यही मंशा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को ऐसे आयोजन का लाभ उठाना चाहिये। क्योकि जिन समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर तथा विभिन्न कार्यालयों में जाना पडता है वह उन्हे एक ही स्थान व समय पर उपलब्ध होती है। 
तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीकारी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण आम जनता तहसील दिवस में कराकर लाभ उठायें। 
इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश देते हुये अनुपालन आख्या पे्रषित करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करूणेश उपजिलाधिकारी, लोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment