इस साल 30 प्रतिशत घट सकती है चीनी उत्पादों की बिक्री - Chinese goods sale to drop 30 this diwali

चीनी उत्पादों की बिक्री इस दिवाली में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत घट सकती है. व्यापारियों के संगठन कैट ने विभिन्न राज्यों से मिली बाजार रिपोर्ट के आधार पर यह कहा है.

अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ (कैट) ने एक बयान में कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों के बाजारों से उपलब्ध संकेतों के अनुसार इस दिवाली पिछले साल के मुकाबले चीनी उत्पादों की बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की कमी आ सकती है. जहां तक देश में चीनी वस्तुओं की खपत का सवाल है कि चीन और अन्य देशों के लिये यह एक संकेत है.' बयान के अनुसार सोशल मीडिया पर इस दिवाली चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है, इसका असर दिख रहा है
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment