क्वेटा, पीटीआई। पाकिस्तान के क्वेटा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। यहां के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें 57 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जबकि तीन आत्मघाती हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के सीमावर्ती कबीलाई इलाकों समेत देश भर में छिपे आतंकियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी ने सैन्य अभियान चालू कर रखा है। लेकिन उसके बावजूद आतंकी इस तरह की घटनाओं को नियमित रूप से अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को देर रात करीब 11:30 बजे ये आतंकी हमला क्वेटा के शरयब रोड पर स्थित पुलिस ट्रनिंग सेंटर पर हुआ । बताया जा रहा है कि पांच से छह बंदूकधारियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। मौके पर पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी सैनिकों की टीम ने पहुंचकर आतंकियों से मोर्चा लिया। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सर्च ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है बंदूकधारियों ने पहले पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। ये हमला और भी बड़ा हो सकता था क्योंकि इस ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में करीब 500 कैडटों की उपस्थिति थी, जिनमें से 200 कैडेटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आतंकी हमले की पुष्टि बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज अहमद बुगती ने की है।
Home / Pakistan /
Terrorism
/ पाक के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आत्मघाती हमला, 57 कैडेट्स की मौत - Suicide attack in Pakistan
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment