99.5 प्रतिशत डेविट कार्ड सुरक्षित, लोग डरें नहीं : वित्त मंत्रालय-Visa Master Card

नयी दिल्ली : विभिन्न बैंकों के डेविट कार्ड की डेटा की सुरक्षा पर उठे सवाल के बीच वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डेविट कार्ड पूर्णत: सुरक्षित हैं. मंत्रालय ने कहा कि 32 लाख डेविट कार्ड की डाटा की सुरक्षा पर संदेह के बावजूद लोगों को अत्यधिक भयभीत होने की जरूरत नहीं है. मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि 99.5 प्रतिशत डेविट कार्ड पूर्णत: सुरक्षित हैं, केवल 0.5 प्रतिशत डेविट कार्डों की सुरक्षा पर संदेह है. वित्तमंत्रालय के वित्तीय मामलों के अतिरिक्त सचिव जीसी मुर्मू ने यह बात कही.

उल्लेखनीय है कि भारत में करीब 60 करोड़ डेविट कार्ड  हैं. इसमें 19 करोड़ रुपये कार्ड हैं, जबकि शेष विजा एवं मास्टर कार्ड हैं.
उन्होंने कहा कि एक सीमित समय के अंदर कुछ मशीनों से सीमित मात्रा में डेटा चोरी की गयी है. ऐसे में बैंकों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपना पीन नंबर बदल लें. कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी कि वे अपना पिन नंबर नहीं बदलते हैं, तो उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया जायेगा.

वित्त मंत्रालय ने डेबिट कार्डों की सुरक्षा में सेंध पर बैंकों से जानकारी मांगी

विभिन्न बैंकों के 32 लाख से ज्यादा डेबिट कार्डों की सुरक्षा में आनलाइन सेंधमारी पर चिंता करते हुए वित्त मंत्रालय ने बैंकों से इस संबंध में जानकारी मांगी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने के लिए कहा है.
सूत्रों ने बताया, ‘‘हमें भारतीय स्टेट बैंक से जानकारी मिली है कि कुछ डेबिट कार्डों के पिन (निजी पहचान संख्या) दूसरों के हाथ लग गए हैं और बैंक इन्हें सुरक्षित तरीके से नए कार्डों से बदल रहा है.' सूत्रों ने बताया कि बैंक ने डेटा की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं.

स्टेट बैंक ने एक बयान में कहा कि कार्ड नेटवर्क कंपनी एनपीसीआइ, मास्टर कार्ड और वीजा ने विभिन्न बैंकों को सूचित किया है कि कुछ कार्डों  का डेटा चोरी हो सकता है. इसके चलते हमने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं और नेटवर्क कंपनियों द्वारा पहचान किए गए कुछ कार्डों को बंद भी किया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment