शहीद की पत्नी के अलावा मां-बाप को भी मिलेगी सहायता राशि: अखिलेश यादव-Relief Fund For Marytr Family

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर लखनऊ में शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है कि यूपी में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के माता पिता को भी अब 5 लाख रुपये सहायता राशि दिए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री लखनऊ पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ जबकि किसी मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को संबोधित नहीं किया । मुख्यमंत्री द्वारा इस मौके पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करने और उनके लिए कल्याणकारी घोषणाएं करने की परंपरा रही है।

यूपी में अभी शहीदों के परिवारजनों को 20 लाख रुपये मिलते हैं। कई बार यह शिकायतें मिलती थीं कि पत्नी को रकम मिलती है लेकिन बुजुर्ग मां-बाप बेसहारा रह जाते हैं। कई परिवारों में इस धन राशि को लेकर झगड़े होने की शिकायतें सामने आती हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment