नई दिल्ली, क्राईम संवाददाता आप के एक पूर्व कार्यकर्ता ने उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज कराई गई है। जिसके जवाब में उनके एक सपोर्टर ने भी हमला मामले में क्रॉस FIR दर्ज कराई है। क्रॉस FIR वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
अपनी FIR में आप के पूर्व कार्यकर्ता और मोहन गार्डन आरडब्ल्यूए के प्रेसीडेंट हेनरी जॉर्ज ने बाल्यान और उनके सहयोगियों पर उनके ऑफिस में रविवार दोपहर जबरन घुसने, उन पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
डीसीपी, वेस्ट दिल्ली, विजय कुमार ने कहा कि बाल्यान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 451 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। विधायक के एक सहयोगी की कंपलेंट पर जॉर्ज के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।



0 comments:
Post a Comment