चोरी की योजना बनाते 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद 3 accused arrested for planning a burglary, illegal weapons recovered

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मुरादनगर पुलिस ने कल शाम  वर्धमानपुरम कालोनी से अजय पुत्र राजेश निवासी अम्बेडकर पार्क ग्राम मोरटा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, तेजबीर उर्फ भुल्ली पत्रु सन्तराम निवासी अम्बेडकर पार्क ग्राम मोरटा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा योगेश पुत्र धनीराम निवासी अम्बेडकर पार्क ग्राम मोरटा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।

नशीली गोलियाॅ बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात एनटीपीसी तिराहे के पास से अभियुक्त सलमान पुत्र नसरू निवासी नूरगंज थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 300 नशीली गोलियाॅ बरामद हुई है।

तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात नमक की फैक्ट्री कादराबाद से अभियुक्त शहनवाज पुत्र पप्पू निवासी भुमिया का पुल थाना ब्रहमपुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात फफराना रोड से अभियुक्त राहुल पुत्र नैपाल निवासी खेडा खेडी थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

20 पेटी अवैध शराब बरामद, अभियुक्त फरार - थाना लिंकरोड पुलिस ने आज दोपहर में कन्ट्री होटल के पास से एक होण्डा सिटी कार नं0 डीएल4सीएबी-5156 मे 28 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जबकि अभियुक्त फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment