इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस पर आरोप है कि उसने एक डाक्टर से 65लाख की ठगी के मामले में आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित डाक्टर ठगी के सबूत लेकर इधर से उधर भटक रहा है। डाक्टर से यह रकम एमडी कराने के नाम पर ली गयी थी। उधर पुलिस का कहना है मामले की फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी कर आला अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सोंपी जायेगी इसके बाद ही एफआइआर दर्ज होगी।
थानाध्यक्ष इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि ठगी के इस मामले में जांच की जा रही है, जांच निष्पक्ष होगी। पुलिस आरोपी के इंदिरापुरम और वैशाली स्थित आफिस में जाकर जांच कर चुकी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस पीड़ित के वह दस्तावेज जांचेंगी, जिनको वह सबूत बता रहे हैं। फिर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिकारियों का जैसा आदेश होगा वैसी विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं, पीड़ित डाक्टर प्रयास का कहना है कि मामले की जांच में वह पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच बीते बुधवार से अभी तक चला ही रही है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे परेशान हैं तथा अब वे इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे।


0 comments:
Post a Comment