वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) वसुंधरा सेक्टर-चार में रविवार की देर रात में पैसे को लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने दिल्ली के युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसके अनेक चोटें आईं हैं तथा उसके एक हाथ के अंगूठे की हड्डी टूट गयी है। युवक ने सोमवार को इंदिरापुरम थाना में मामले की शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के जगतपुरी में रहने बाला गगन यहां साप्ताहिक बाजारों में कपड़े की दुकान लगाता है। उसका आरोप है कि कि रविवार को वसुंधरा सेक्टर-चार के पास साप्ताहिक बाजार में उसने दुकान लगाई थी। रात करीब नौ बजे मुरादनगर का रहने वाला एक युवक साथियों संग उसके पास पहुंचा और उधार के सात हजार रुपये मांगने लगा। उसने सोमवार को रुपये देने का वादा किया था लेकिन वे लोग तुरंत रुपये देने की जिद पर अड़ गए। उसने जब असमर्थता जताई, तो उन लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान अन्य दुकानदारों के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। सोमवार को उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 comments:
Post a Comment