साहिबाबाद, ( थाना साहिबाबाद ) क्षेत्र में गांव अर्थला के सामने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की सड़क हादशे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
दुर्गा पूजा की धूम
साहिबाबाद, हिंडनपार क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम हैं श्यामपार्क मेन ,लाजपत नगर वैशाली, इंदिरापुरम आदि कालोनियों में दुर्गा पूजा के पंडाल सजे हुए हैं। श्यामपार्क मेन के दुर्गा पूजा पंडाल में रोजाना पूजा के अलावा भंडारा चल रहा है जहां गरीव लोगों के अलावा आम आदमी को भरपेट भाजन कराया जारहा है। लाजपत नगर में दो जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल में पूजा हो रही है। एक स्थान पर बच्चों के लिये मनोरंजन तथा ज्ञान विज्ञान के कार्यक्रम किये जारहे हेैं तथा विजयी बच्चों को इनाम दिया जारहा है।
काशीराम को पुण्य तिथि पर याद किया
साहिबाबाद, प्रमुख संवाददाता सर्वहारा वर्ग विकास समिति उत्तर प्रदेश ने डा.अम्बेडकर पार्क लाजपतनगर स्थित बुध विहार मंदिर में बसपा के संस्थापक काशीराम को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया।
काशीराम की 10 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद ने की तथा संचालन सुरेन्द्र चंदेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक राजाराम भारती ने काशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें शोषित की आवाज बताया। इस अवसर पर काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। पुष्प अर्पित करने बालों में लक्ष्मण प्रसाद ,सुरंेन्द्र चंदेल, राजाराम भारती,मिन्टू वैद्य,मुकेश गहलौत,राजकुमार,इंद्रजीत, वैजनाथ,जगन्नाथ आदि थे। उपस्थित लोगों ने कहना था कि डा. भीमराव अंबेडकर के बाद यदि किसी ने दलितों और पिछड़ों की आवाज बन कर उन्हें ताकत दी और सम्मान से जीना सिखाया उस महामानव का नाम काशीराम है।




0 comments:
Post a Comment