नवाजुद्दीन के रामलीला विवाद से स्वयं को अलग किया आदित्य ठाकरे ने - Aditya thackeray and Nawazuddin siddiqui's ramlila controversy

शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उत्तर प्रदेश स्थित उनके गृहनगर में रामलीला से हटने के लिए कहने से उत्पन्न विवाद से स्वयं को अलग कर लिया है.

युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, ''मैंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी जी से बात की और उन्हें बताया कि उनकी पार्टी उस कारण का अनुमोदन नहीं करती जिसके कारण उन्हें उत्तर प्रदेश में रामलीला करने से रोका गया.''

उन्होंने कहा, ''कथित व्यक्ति, कोई पदाधिकारी है या नहीं, ने पार्टी की नीति नहीं उठायी है और पार्टी ऐसे कदम का समर्थन नहीं करेगी.'' सिद्दीकी अपने गृहनगर बुढाना में थे जहां वह रामलीला समिति के संपर्क में आए और उन्होंने रामलीला में किरदार निभाने की इच्छा जतायी.

यद्यपि उन्हें शिवसेना से संबद्ध बताने वाले कुछ लोगों ने उन्हें रामलीला में हिस्सा लेने से रोक दिया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह एक मुस्लिम हैं और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment