दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक नरेश बाल्यान को किया गिरफ्तार - AAP MLA Naresh Balyan arrested by Delhi Police

उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बल्यान पर एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले में विधायक के साथी ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर रविवार को केस दर्ज किया गया था। मोहन गार्डन के रहने वाले हेनरी जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि विधायक नरेश बाल्यान और उनके साथियों ने दफ्तर में आकर मारपीट की। हेनरी जॉर्ज आरडब्ल्यूए के सदस्य है। बाल्यान इससे पहले भी कई मामलों को लेकर घिर चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक लेटर के जरिए बाल्यान पर कथित तौर पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकार से 26 रुपये प्रति किलो में प्याज खरीदकर 30 रुपये प्रति किलो बेचा और अपनी पार्टी को 4 प्रति किलो का मुनाफा दिलाया। दिल्ली में वोटिंग से पहले बाल्यान के खिलाफ वोटरों के बीच शराब बंटवाने की कोशिश करने का आरोप भी लगा था। इस बार विधायक पर उत्तम नगर के RWA अध्यक्ष हेनरी जॉर्ज को धमकाने और उनसे मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में विधायक ने भी अपनी तरफ से शिकायत दर्ज कराई है।
AAP MLA Naresh Balyan arrested by Delhi Police
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment