नई दिल्ली: दिल्ली के जाने माने मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के दुबई चले जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब इस बात की जांच हो रही है कि उन्होंने चकमा कैसे दे दिया. ABP न्यूज को जानकारी मिली है कि मोइन कुरैशी आयकर विभाग का एक आदेश दिखाकर चला गया जो मई महीने में जारी हुआ था, जबकि प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर में मोइन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. अब सवाल उठ रहे हैं कि मोइन कुरेशी के दुबई जाने में कैसे कामयाब हुआ और उसे किसके इशारे पर जाने दिया गया. अब खुफिया ब्यूरो के इमीग्रेशन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं. इस बात की जांच के लिए कहा गया है कि चूक कहां हुई और किन अधिकारियों की मिलीभगत से इस काम को अंजाम तक पहुंचाया गया. मोइन को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ईडी के नोटिस के आधार पर रोका गया, लेकिन ईडी की टीम आने के पहले उसे दुबई जाने दिया गया. ईडी को बताया गया कि मोइन के पास कोर्ट के आदेश थे. माना जा रहा है कि अब अगर मोइन नहीं लौटा तो सरकार की भी किरकिरी हो सकती है. विजय माल्या प्रकरण को लेकर सरकार पहले ही घिरी है.
(Courtesy - ABP NEWS)



0 comments:
Post a Comment