समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पिछले हफ्ते के अपने रुख को पलटते हुए सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री तथा उनके पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.
लंबे अरसे से पार्टी के भीतर ही मुलायम के मुख्यमंत्री पुत्र तथा अब पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भाई शिवपाल यादव के बीच जारी 'जंग' के दौरान पिछले सप्ताह मुलायम सिंह ने कहा था विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मुख्यमंत्री का तेहरा तय नहीं किया गया है, और उसका फैसला जीत के बाद पार्टी विधायक करेंगे.
पिछले काफी अरसे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री और अपने छोटे भाई कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच चल रही 'जंग' को सुलझाने में लगे हुए हैं. अब तक उन्होंने अपने भाई की तरफ झुकाव के संकेत दिए थे, और पिछले हफ्ते भी वह इस बात को लेकर गोलमोल बात करते सुनाई दिए थे कि अगले चुनाव में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी की ओर पेश किए जाने वाला चेहरा होंगे या नहीं.

0 comments:
Post a Comment