सेना प्रमुख ने दक्षिण पश्चिमी कमान के परिचालन तैयारी की समीक्षा की The army chief of South Western Command operational readiness review

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने आज जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के मुख्यालय का दौरा किया और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

            जयपुर में आगमन पर थलसेनाध्यक्ष का स्‍वागत किया गया और उन्‍हें  दक्षिण-पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सरत चंद ने सप्त शक्ति कमान की परिचालन स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। सेना प्रमुख ने परिचालान तैयारियों की उत्‍कृष्‍ट स्थिति पर संतोष व्‍यक्‍त किया और विशेष रूप से पश्चिमी सीमाओं के साथ–साथ पैदा हो रही चुनौतियों का सामना करने के लिए उपाय करने के बारे में निर्देश दिया।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment