साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की जिंदल मार्केट में पुलिस चैकी श्यामपार्क एक्स. से चंद दूरी पर बदमाशों ने एक महिला गले से सोने का मंगल सूत्र झपट लिया और आराम से चले गये।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद क्षेत्र की चैकी श्यामपार्क एक्स. के पास जिंदल मार्केट में शोभा माहेश्वरी नाम की एक गृहणीं के गले से बाइक पर सबार दो बदमाश उसका मंगल सूत्र लूट कर फरार हो गये। डी 25 श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी महिला शोभा करवाचैथ के त्यौहार पर बाजार में कुछ खरीदारी करने आयी थी। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आये और महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर पलक झपकते ही फरार हो गए । सबसे अहम बात ये है कि घटनास्थल से चन्द कदमों की दूरी पर श्यामपार्क पुलिस चैकी है और पुलिसकर्मी वहीं खड़ी थे लेकिन बदमाशों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं था।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव का कहना है कि वे मामले की जांच करा रहे हैं ।
कुत्ते ने बालक को बुरी तरह जख्मी किया
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएलएफ कालोनी में एक बालक को कुत्ते ने काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना के समय बालक अपनी मां की गोद में था तथा कुत्ते ने मां की गोद में झपट्टा मारा।
जानकारी के अनुसार डीएलएफ सी148कालोनी निवासी रजनीष पुत्र रियांसू को मंगलबार की षाम एक कुत्ते ने अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते के काटने से बालक के सिर तथा गर्दन पर जख्म हुआ है। बालक को आस पास के लागों ने कुत्ते से बचाया अभी यह पता नहीं चला है कि कुता पागल था या सामान्य। बालक करीव ढाई बर्ष का बताया गया है।
कुत्ते के काटने से घायल बालक।





0 comments:
Post a Comment