
श्रीनगर : पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन का भारत की ओर से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. बीएसएफ के एडीजी अरुण कुमार के अनुसार, बीते एक सप्ताह में 15 पाकिस्तानी जवान मारे गये हैं. अरुण कुमार ने बताया कि पाकिस्तान को इस गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है. उनके करीब 15 जवान मारे गये हैं. साथ ही उनके कई चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक सीमा में स्थित शकरगड़, नारोवाल और चपरार में भारी तबाही हुई.बीएसएफ की गोलाबारी में 2 पाकिस्तानी गांव में आग लग गई. उन्होंने कहा कि कुछ असैनिकों के मारे जाने का भी अंदेशा है. वहां के अस्पताल घायलों से अटे पड़े हैं. अरुण कुमार ने कहा कि वहां के मस्जिदों से लगातार जनाजे में लोगों को शामिल होने का अनाउंसमेंट किया जा रहा है. दूरदर्शन (डीडी न्यूज) ने खबर दी है कि पाकिस्तान की ओर से की गयी फायरिंग में दो भारतीय नागरिकों की मौतें हुई हैं. खौर व मांडेर में नागरिकों की मौतें हुई हैं. बीएसएफ की तरफ से जबरदस्त कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने सीमा पर स्थित अपनी चौकियों पर एसएसजी के जवान तैनात कर दिए हैं.


0 comments:
Post a Comment