जम्मू, (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकांे ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ और रजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलियां एवं गोले बरसाकर संघषर्विराम का उल्लंघन किया है।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिक बालकोट सेक्टर में 120 मिमी और 82 मिमी की मोर्टारों, स्वचालित एवं छोटे हथियारों के जरिए सुबह नौ बजे से बिना किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी कर संघषर्विराम उल्लंघन में संलिप्त हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक इस गोलीबारी का उचित एवं करारे ढंग से जवाब दे रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों पर गोलीबारी एवं गोलाबारी की। दोपहर को उन्होंने रजौरी के कई इलाकों में भी संघषर्विराम का उल्लंघन किया।
नियंत्रण रेखा के पास मनकोट और बालकोट इलाकों में गोलियां और मोर्टार बम दागे गए।



0 comments:
Post a Comment