छट घाट पर कार सेवा करते महापौर व मृणालिनी सिंह
सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पुरबिया जन कल्याण परिशद द्वारा आयोजित छट घाट कार सेवा की शुरूआत बृहस्पतिवार को नगर निगम गाजियाबाद के महापौर आशु वर्मा तथा केन्द्रीय मंत्री व सांसद जनरल बीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह ने हिंडन छट घाट पर झाड़ू से सफाई करते हुए की। इस अवसर पर पुरबिया समाज के कारसेवकों ने एक साथ 39 छट घाटों पर कार सेवा की।
संस्था के महासचिव राकेश तिवारी ने बताया कि छट पूजा के लिये हिंडनपार क्षेत्र में 39 छट घाट हैं जिनमें आज कार सेवा के माध्यम से कार सेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा उनके लिये पूरी तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त डीके सिंहा स्वयं अपनी देख रेख में सफाई के अलावा कीटनाशकों का छिड़काव के अलावा अन्य सुविधाओं को देख रहे हैं। उनकी संस्था को जिला प्रशासन जीडीए, सिंचाई विभाग आदि ने भी हर तरह से सहयोग का भरोसा दिया है।
संस्था के कार सेवकों में प्रमुख रूप से अमन शर्मा ,राकेश तिवारी,चंद्रशेखर सिंह,वरूण शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, केदारनाथ तिवारी, संजय सिंह, प्रताप सिंह, संजय तिवारी, साधुराम, बिनोद अकेला, राजू, अर्चना, एस के झाा, रानी सिंह, संतोश कुमार, प्रियरंजन, कुमार, इंदुवती त्रिपाठी, निर्भय श्रीवास्तव तथा सचिन कुमार आदि ने भाग लिया।


0 comments:
Post a Comment