अपर आयुक्त मेरठ मण्डल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक Headed by Additional Commissioner Meerut Divisional meeting with political parties


राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) अपर आयुक्त महोदय गया प्रसाद जी मेरठ मण्डल मेरठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभागार में आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2017 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2017 के सम्बन्ध में समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गयी। निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तहसील के अन्तर्गत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेबिल अधिकारियों के माध्यम से निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य 15 सितम्बर 2016 से 31 अक्टूबर 2016 तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य गतिमान है। 
उन्होने बताया कि जनपद में समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान तिथि 25 सितम्बर, 2016 09 अक्टूबर 2016, 23 अक्टूबर 2016 दिन रविवार को लगाया जाना है। किसी भी मतदाता को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु प्रारूप -6 नाम कटवाने हेतु प्रारूप-7 किसी भी प्रविष्टि को शुद्ध कराने हेतु प्रारूप-8 व स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 क भरकर उपरोक्त तिथियों में अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर पहुंच कर फार्म जमा करा सकते है।
बैठक में ए0डी0एम0 प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, हनुमान प्रसाद मोर्या उप जिलाधिकारी लोनी, चन्द्र भानु अपर उप जिलाधिकारी गाजियाबाद, अतुल कुमार उप जिलाधिकारी गाजियाबाद, ब्रहमदेव सिंह नगर मजिस्टेªट, अतुल कुमार प्रथम उप जिलाधिकारी मोदीनगर  सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा आदि बैठक में उपस्थित रहे। तथा बैठक का संचालन ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment