तीन वाहन चोर गिरफ्तार Three vehicle thieves arrested


गिरफ्तार वाहन चोर।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र तुलसी निकेतन में पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक ई रिक्शा व् नाजायज चाकू बरामद किये हैं।    
        पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे पुलिस चैकी तुलसी निकेतन प्रभारी काविश मलिक लोनी रोड कोयल इंक्लेव पर अपने साथियों के साथ चैकिंग कर रहे थे । तभी मोहन नगर की तरफ से एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका तो उसके अंदर बैठे लोगों की तलाशी में सभी से एक- एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बाद में गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें एक पल्सर मोटर साइकिल, एक ई रिक्शा बरामद हुआ।
      पुलिस जव उनसे पूछताछ की तो वे वाहनों के बिषय में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बरामद वाहन चोरी के हैं तथा वे चोरी करते हैं। उनके नाम अफजल पुत्र इकबाल, दानिश पुत्र नब्बू निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली व् फैजल पुत्र खालिद निवासी शहजाद नगर रामपुर बताया। चैकी प्रभारी काविश मालिक ने बताया कि यह लोग दिल्ली एन सी आर से वाहन चोरी कर के मुरादाबाद ले जाकर बेचते है। वे आज वाहनों को ठिकाने लगाने जा रहे थे तथा बाद में ग्राहक तलाश कर उन्हें  बेचने ले जाते, लेकिन पुलिस की चैकिंग में वे पकड़े गये। पुलिस ने तीनो लोागों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment