पाक झंडे वाली टी शर्ट पहनकर लगाये देश विरोधी नारे, जांच शुरू Pakistan flags, wearing T-shirts shouted anti-state slogans, launched investigations

गोपालगंज, ( संवाददाता )  पुलिस के हाथ लगी एक वीडियो फुटेज में पाक टी शर्ट पहना एक युवक के साथ कई लोग भारत विरोधी नारा लगाते हुए दिखाई देते हैं । पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरों ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है । उधर, कटेया थाना क्षेत्र के रामदास बगही गांव के हरिकेश यादव के तहरीर पर कटेया थाने में युवक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  जिसकी जांच स्थानीय पुलिस भी गंभीरता से कर रही है । 
जानकारी के अनुसार पाक का टी-शर्ट लेकर आने वाला युवक वर्षों से कश्मीर में रहता है ।  उसके अलगावादी संगठनों या आतंकियों से जुड़े होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है ।  खुफिया विभाग खास करके युवक की गतिविधि की गंभीरता से जांच कर रही है । वीडियो फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में लगी है ।  

वहीं दूसरी ओर यूपी इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि यूपी के चुनाव के मध्ये नजर यूपी के बॉर्डर इलाका कटेया के क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों के सामने आते ही इसकी पड़ताल शुरू कर दी गयी है । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात बरता जा रहा है । उधर, जानकार सूत्रों का मानना है कि कटेया थाना क्षेत्र के जयपुर टोला सैदपुरा का रहने वाला युवक लड्डन पिछले एक दशक से कश्मीर में रहता था। उसका संबंध कश्मीर के अलगाववादी या आतंकी संगठनों से होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से जांच शुरू कर दिया है। जबकि वीडियो वायरल होने के साथ ही युवक गांव छोड़ कर फरार हो चुका है। युवक के गायब हो जाना स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment