दिल्‍ली में ड्रोन हमले की आशंका, दो आतंंकियों के घुसने की चेतावनी से हाई अलर्ट Drone strikes in Delhi,

नई दिल्ली,  ( न्यूज नेटवर्क )  भारतीय सेना द्वारा पीओके के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में आंतकी हमले की आशंका प्रबल हो गई है। इस बीच खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में दो आतंकियों के मौजूद होने की आशंका व्यक्त की है। एजेंसी का दावा है कि आतंकी यहां किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। इस रिपोर्ट के बाद दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली की प्रमुख इमारतों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। संसद भवन सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया है। यह आशंका व्यक्त की गई है कि आतंकी एक बार फिर संसद भवन को अपना निशाना बना सकते हैं। इसलिए भवन की सुरक्षा के साथ यहां से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान जारी है।
ड्रोन हमलेे की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत यह निषेधाज्ञा जारी की है।

मंगलवार को दशहरे के त्योहार के साथ इसकी शुरुआत होगी और यह रोक 11 नवंबर तक जारी रहेगी। आदेश में कहा गया है, 'निषेधाज्ञा में पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स, यूएवी, यूएएस, हल्के विमान, रिमोट से चलने वाले विमान, हॉट एयर बलून जैसी चीजों के उड़ने पर रोक लगाई गई है।'
आतंकी खतरे की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली का प्रसिद्ध 'लोटस टेंपल' भी आतंकियों के निशाने पर हो सकता है। जिसके बाद 'लोटस टेंपल' को छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं। मंदिर की सुरक्षा में MP5 और INSAS राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया हैं। साथ ही मंदिर के बाहर क्विक रिएक्शन टीम को भी तैनात किया गया है।

मंदिर के पास बने मचान पर भी स्नाइपर्स हर वक्त कड़ा पहरा दे रहे हैं। वहीं मंदिर के आसपास के इलाकों में लगातार पुलिस की स्पेशल टीम पेट्रोलिंग कर रही हैं। अभेद्य किले में तब्दील मंदिर की सुरक्षा में पुलिस और स्पेशल टीम के आला अधिकारी भी लगातार इलाके का मुआयना कर रहे हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment