महिलाओं ने हंगामा कर बंद कराया शराब का ठेका Wine made by women stop commotion contract


साहिबाबाद, ( संवाददाता )  करहैड़ा कालोनी में शराब का ठेका खुलने पर मंगलवार सुबह दर्जनों महिला-पुरुषों ने हंगामा कर ठेके को बंद करा दिया। महिलाओं ने ठेके पर लगी रेट लिस्ट को भी उखाड़ कर फाड़ दिया और ठेके का शटर गिरा दिया। महिलाओं के उग्र रूप को देखकर कर्मचारी ठेका बंद कर फरार हो गए।

करहैड़ा कालोनी में गली नंबर-17 के निकट दिनेश चौहान के अपार्टमेंट में मंगलवार को अंग्रेजी शराब का ठेका खुलने की कालोनी के लोगों को सूचना मिली। कालोनी की दर्जनों महिलाएं उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी के नेतृत्व में ठेके पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और ठेके का शटर गिराकर बंद कर दिया। महिलाओं ने ठेका का होर्डिंग उखाड़ दिया और रेट लिस्ट फाड़ दी। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी ने कहा कि शराब का ठेका खुलने से यहां से महिलाओं व लड़कियों को निकलना मुश्किल हो जाएगा। किसी भी कीमत पर यहां शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी। प्रदर्शन करने वालों में कुन्ता, शारदा, मुन्नी देवी, सरोज शर्मा, शारदा भड़ाना, सविता, वेदवती, राजेश शर्मा, सुषमा, नीला देवी के अलावा वीके ¨सह, नवीन चंदेल आदि मौजूद रहे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment