रसोई गैस महँगी, विमान ईंधन सस्ता Expensive LPG, jet fuel cheaper

नयी दिल्ली, (वार्ता)  तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बताया कि आज से 14.2 किलोग्राम का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 2.03 रुपये महँगा हो गया है। दिल्ली में अब यह 425.06 रुपये की जगह 427.09 रुपये का हो गया है। इसके दाम 01 जुलाई से अब तक चार बार बढ़ाये गये हैं।

बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर भी 23.50 रुपये महँगा हो गया है। दिल्ली में इसके दाम 466.50 रुपये से बढ़ाकर 490 रुपये प्रति सिलिंडर कर दिये गये हैं। इससे पहले 01 जुलाई, 16 अगस्त और 01 सितंबर को तीन बार में इसकी कीमत 82.50 रुपये कम हुई थी।

विमान ईंधन के दाम लगातार दूसरी बार घटाये गये है। दिल्ली में 01 अक्टूबर से यह 1,795.50 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है। अब यह 47,206.68 रुपये की बजाय 45,411.18 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। दो बार में विमान ईंधन 3,876 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता हुआ है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment