कांटे की टक्कर, ताजा सर्वे में हिलेरी क्लिंटन से महज एक अंक पीछे हैं डोनाल्ड ट्रंप - Hillary Clinton, Donald Trump, Hindi News

अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। एक ताजा सर्वें के अनुसार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प अपने प्रतिद्वंदी डेमोक्रेट्स की हिलेरी क्लिंटन से महज 1 अंके पीछे चल रहे हैं। एबीसी न्यूज/वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा कराए गए इस सर्वे में जहां हिलेरी को 46 फीसदी वोट मिले हैं तो वहीं ट्रम्प को 45% वोट मिले हैं। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों कैंडिडेट्स के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है। एक और रेंडम सर्वे था, जिसे 25-28 अक्टूबर के बीच 1781 वयस्क नागरिकों से टेलीफोन पर बातचीत के आधार पर तैयार किय गया। यह ताजा सर्वेक्षण तब आया है जब एफबीआई ने क्लिंटन और उनकी सहयोगी हमा आबदीन से संबंधित नए मेल्स की जांच करने के लिए एक वारंट जारी किया है। ट्रंप और क्लिंटन के बीच घटते अंतर से मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी सर्वे के अनुसार, अधिकतर लोगों का मानना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि एफबीआई हिलेरी के मेल्स की जांच कर रही है या नहीं। कुछ लोगों को यह भी मानना है कि वो क्लिंटन के बारे में फिर से सोच-विचार करेंगे। एक चुनावी प्रचार के दौरान दौरान हिलेरी ने कहा, 'हमें कुछ बड़े मुद्दे मिले हैं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि विपक्षी उम्मीदवार हार रहे हैं।
Hillary Clinton, Donald Trump, Hindi News
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment