तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार Including pistol accused arrested

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  आज संबह थाना मोदीनगर पुलिस नेे तिबडा पुलिया के पास से गणपत पुत्र बिजेन्द्र पाल निवासी तिबडा थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 1 जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना हाफिजपुर जनपद हापुड के मु0अ0स0 194/16 धारा 392 भादवि मे वांछित चल रहा था।
अवैध शराब बरामद, 01 अभियुक्ता गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम विजय बिहार से श्रीमती सिमरन पत्नी चुन्नू निवासी विजय बिहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 116 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment