अवैध कबाड़ गोदाम में आग, लोग जान बचाने को भागेे Illegal junk warehouse fire, people rushed to save lives


कबाड़ के गोदाम में लगी आग।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बने एक अवैध कबाड़ के गोदाम में आग लग गयी। लोगों को अपनी जान बचाने के लिये अपने घरों से भागना पड़ा। आग के कारण फैले धुंए से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत से घरों से भागना पड़ा था।
       जानकारी के अनुसार शालीामार गार्डन के प्लाट संख्या 776 में कबाड़ का एक अवैध गोदाम है तथा बताया जाता है कि इस गोदाम का मालिक यूपी पुलिस का दरोगा है। उसने इस गोदाम को किराये पर दे रखा है तथा कबाड़ी ने प्रशासन से इसे खोलने के लिये लाइसेंस नहीं लिया है न सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम किये हैं। यही बजह है कि 6 माह में इस गोदाम में दूसरी बार भयंकर आग लगी है। इससे पास के मकानों को सुरक्षा के लिहाज से  खाली कराया गया तथा फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी परेशाानी उठानी पड़ी ।  इस आग से उठे धुंए से लोग परेशान हुए तथा सांस लेने में हो रही परेशानी के चलते लोगों को जान बचाने के लिये घरों से भागना पड़ा। 
   आरोप है कि जब बार बार कबाड़ के गोदाम में आग लगने का लागों ने विरोध किया तो लोगो को दरोगा अनूप सिंह ने  जेल भेजने की धमकी दी ।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment