गंगा जल के बाद डाक नेटवर्क के ज़रिए दाल का वितरण - central government to provide subsidised pulses through post

भारत सरकार ने त्योहार के मौसम में लोगों को उचित मूल्य पर दाल उपलब्ध कराने के लिए डाक नेटवर्क के ज़रिए रियायती रेट पर दाल बेचने का फैसला किया है.

उपभोक्ता मामलो के सचिव की अध्यक्षता में हुई एक अन्तर-मंत्रालयी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया.  बैठक में तय किया गया कि डाक घरों में इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.

गंगा जल के बाद दाल दूसरा पदार्थ है जिसका वितरण डाक नेटवर्क के ज़रिए किया जायेगा. दरअसल, राज्यों में सरकारी आउटलेटों की कमी है इस वजह से यह फैसला किया गया. शुरुआत, डाक घरों में चने की दाल उपलब्ध कराई जाएगी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment