साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) शनिवार को गरिमा गार्डन के लागों ने एफ ब्लाक और अशोक वाटिका कालोनी में सड़क व नालियों के निर्माण के लिये प्रदर्शन किया।
लोंगों ने बताया कि एफ ब्लाक गरिमा गार्डन व अशोक बाटिका में अभी कई कच्ची सड़कें हैं तथा जल मल निकाशी के लिये नालियां नगर निगम द्वारा नही बनायी गयीं हैं। इससे लोगों को परेशनी होती है। इसके विरोध में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गरिमा गार्डन के एफ ब्लाक की अधिकांश गलियों मे नगर निगम ने नालियां व खडंजा नहीं है इसके साथ ही गरिमा गार्डन की कालोनी अशोक वाटिका का मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है जिसमे बडे बडे गढढे व रास्ता ऊबड - खाबड़ हो चुका है। इसके अलावा अधिकांश गलियां भी नही बनी हैं। करीब 25 वर्षों से इस कालोनी का यही हाल है।
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिये आरडब्ल्यूए ने लोगो के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें अध्यक्ष गफ्फार सैफी,संजय कुमार,राकेश कुमार,नजरुददीन सैफी, शकील अहमद,सत्य पाल सिह,शमशाद सैफी,प्रदीप दुवे,डंबर सिंह, आदि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment