बिजली की अघोशित कटौती से लोग हलकान Unannounced power cuts to harass people

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  आज गरिमा गार्डन एवं तुलसी निकेतन क्षेत्र में बिजली की अघोशित कटौती के कारण लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि लंबी तथा अघोशित कटोती के कारण लोगों के इनवर्टर भी जबाव दे गये हैं और इससे आम जिंदगी दुश्वार हो गयी है।
       आरडब्ल्ए के अध्यक्ष गफ्फार सैफी ने बताया कि बिजली की अघोशित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली की लंबी कटौती के कारण लेागों के अपने इनवर्टर भी जबाव दे गये हैं। लोग इससे  बेहाल  हो गये हैं। शनिवार को सुबह 10.30 से देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। लगभग 9 घंटे की लगातार कटोती से लोग परेशान हो गये हैं। लोगो  को घरो मे पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। बिजली की कटोती से परेशान अशोक वाटिका , गरिमा गार्डन,लक्ष्मण गार्डन,इरशाद गार्डन में बिजली की लंबी कटौती रही। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment