भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया : नरेंद्र मोदी - India has never attacked another country narendra modi

उरी आतंकी हमले और इसके बाद किये गए सर्जिकल अटैक के कारण भारत और पाकिस्‍तान के बीच शत्रुता बढ़ने की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया और न ही किसी के क्षेत्र पर कब्‍जा करने का प्रयास किया है.

अप्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'यह देश कभी भी जमीन का भूखा नहीं रहा. हमने कभी भी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया.' गांधी जयंती के मौके पर विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय की सुविधा के लिए प्रवासी भारतीय केंद्र का शुभारंभ करते हुए उन्‍होंने कहा, भारत ने दूसरों के लिए लड़ाई भी लड़ी हैं.


उन्‍होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. दो विश्‍वयुद्ध के दौरान डेढ़ लाख से अधिक लोग शहीद हुए, दुर्भाग्‍य से हम इसे बात को प्रभावी तरीके से दुनिया के सामने नहीं रख सके.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment