प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ छात्रों का उमड़ा आक्रोश Indignation aroused was of students against the administration's indifference



  • तुरंत क्लास लगाने, स्टडी मटेरियल देने और जल्द बी. बी.कॉम का रिजल्ट घोषित करने की मांग
  • रेगुलर में आधा कोर्स खत्म, एसओएल में नहीं शुरू हुई क्लास!


नई दिल्ली, ( विषेष संवाददाता ) आज बड़ी संख्या में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) छात्रों ने क्रांतिकारी युवा संगठन के बैनर तले एसओएल प्रशासन के छात्र-विरोधी रवैये के खिलाफ एसओएल बिल्डिंग पर प्रदर्शन कियाद्य ज्ञात हो कि इस साल प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाओं को अभी तक नहीं शुरू किया गया हैद्य इसके अतिरिक्त, बी.ए, बी कॉम (प्रोग्राम) कोर्स का परीक्षा परिणाम भी अभी तक घोषित नही किया गया है, जिससे छात्रों की पढाई का भारी नुक्सान हो रहा है ।
ज्ञात हो कि नये सत्र की कक्षाएं जो पिछली बार की तरह सितम्बर में शुरु हो जानी चाहिए थी, उन्हें अभी तक शुरु नही किया गया है । दिल्ली विश्वविद्यालय के ही रेगुलर कालेजों में कोर्स आधा खत्म भी होने को है, मगर इसके ठीक विपरीत एसओएल में अभी तक कक्षाएं नहीं लगी हैं। कक्षाएं देर से शुरु होने के कारण छात्रों को निर्धारित 20 कक्षाओं में भी कटौती की जाती है और साथ ही सिलेबस भी आधा-अधूरा खत्म कराया जाता है। इसके कारण ज्यादातर छात्रों का एक महत्वपूर्ण साल प्रशासन की लापरवाही के कारण फेल होकर हमेशा बर्बाद होता है। इस विषय पर कई बार एसओएल व विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई कारवाई नहीं हुई है।
इसके साथ ही, इस साल के प्रथम वर्ष के छात्रों को अभी तक स्टडी मटेरियल नही दिया गया है, जिससे वे स्वयं भी अपनी पढाई नहीं कर पा रहे हैं। भारी संख्या में छात्र रोजाना स्टडी मटेरियल सम्बन्धी जानकारी लेने पहुचते हैं परन्तु प्रशासन द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है ।  जिससे छात्रों में भारी व्याकुलता व आक्रोश है।
ज्ञात हो कि इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम में लम्बी देरी होने के कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  बी.ए, बी.कॉम (प्रोग्राम) कोर्स के तृतीय वर्ष के छात्रों को आगे की पढाई के लिए एम.ए, एम.कॉम  में दाखिला लेने में परेशानी हो रही है, क्योंकि ज्यादातर जगह एडमिशन बंद हो चुके हैं। बडी संख्या में छात्रों की आगे की पढाई रोकी जा रही है और उनका एक साल खराब होना तय दिख रहा है।
हालाँकि एसओएल प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को कक्षाएं नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू करने का आश्वासन दिया है, परन्तु रिजल्ट व स्टडी मटेरियल देने के सम्बन्ध में उदासीन रवैया बनाये रखा। जिसके खिलाफ छात्रों ने विश्वविद्यालय और एसओएल प्रसाशन की उदासीनता के खिलाफ शिक्षा मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment