इस्लामाबाद, ( एजेंसी ) सीमा सील करने के भारत के फैसले पर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत का यह कदम शांतिपूर्ण पड़ोस स्थापित करने की उसकी स्थिति के उलट होगा।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, भारत ने अभी तक इस निर्णय के बारे में आधिकारिक तौर पर पाक को सूचित नहीं किया है। बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 3,323 किलोमीटर की पाक सीमा दिसंबर, 2018 तक पूरी तरह सील कर दी जाएगी। इसी पर जकारिया ने प्रतिक्रिया दी है।



0 comments:
Post a Comment