वीसी समेत कई अधिकारियों को जेएनयू के छात्रों ने बना रखा है बंधक-Jnu Student Commotion Mortgage Police Student Missing

नयी दिल्ली :  जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पिछले 17 घंटों से कुलपति, रजिस्ट्रार व कई वरीय अधिकारी को  जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने बंधक बना रखा है. हालांकि छात्र इससे इनकार कर रहे हैं छात्रों का कहना है कि उन्होंने किसी को बंधक नहीं बनाया अगर अधिकारी जाना चाहें, तो उनके ऊपर से जा सकते हैं. एक टीवी चैनल को फोन पर कॉलेज के अधिकारी ने कहा कि छात्र रातभर हमें बंधक बनाकर बाहर गाना बजाना कर रहे हैं. हमने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वो बात करने के लिए भी तैयार नहीं है. 
दूसरी तरफ पुलिस कैंपस के बाहर खड़ी है उसे अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गयी है.  एक डायबिटीज पीड़ित महिला की तबीयत अधिक बिगड़ गयी. विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा, ‘‘हम इमारत के भीतर दिन में 2.30 बजे से बंद हैं. हमारे साथ एक महिला सहकर्मी भी हैं जो अस्वस्थ हो गयीं हैं क्योंकि उनको मधुमेह है.'
 
दूसरी ओर, जेएनयू के छात्रों ने अपने रुख का बचाव करते हुए दावा किया कि ‘किसी को अवैध रुप से बंधक नहीं बनाया गया. ' जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित पांडेय ने कहा, ‘‘हमने जेएनयू के प्रशासनिक भवन में किसी को अवैध रूप से बंधक नहीं बनाया. बिजली और दूसरी सभी तरह की आपूर्ति है. हमने भीतर खाना भेजा है.'पुलिस विश्वविद्यालय परिसर के बाद बाहर मौजूद है और अंदर दाखिल होने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति का इंतजार कर रही है. छात्र 100 की संख्या में हैं. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लापता छात्र को लेकर उदासीन है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह हमारे हाथ में नहीं है, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरकत में आये.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment