एएसआइ का महंगा पड़ा जुलूस में करतब दिखाना, निलंबित Juggling ASI costly procession, suspended

गोपालगंज, (संवाददाता ) उचकागांव थाना के एएसआइ अब्दुल मनान को मोहर्रम के दौरान असंदापुर बाजार में वर्दी में ही करतब दिखाना महंगा पड़ गया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने एएसआइ से स्पष्टीकण मांगा, लेकिन जवाब संतोष जनक नहीं मिलने पर एसपी ने एएसआई को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में अविलंब अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बताया जाता है कि मोहर्रम के दिन असंदापुर बाजार के एक खाली जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग करतब दिखाने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान असंदापुर बाजार में पुलिस बल के साथ तैनात एएसआइ अब्दुल मनान पुलिस वर्दी में ही वहां पहुंचकर लाठी और बेल्ट से करतब दिखाने लगे। करतब दिखाने के दौरान इनकी टोपी भी जमीन पर गिर गई। बताया जाता है कि करतब दिखते एएसआई का किसी ने वीडियो बनाकर वाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। ड्यूटी पर तैनात एएसआइ अब्दुल मनान के जुलूस में करतब दिखाने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने एएसआई अब्दुल मनान को निलंबित करते हुए उन्हें पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment