गोपालगंज, ( संवाददाता ) जिले के उचकागांव, थावे तथा बरौली के कई गांवों से मंगलवार को गाजे बाजे तथा हाथी घोड़े के साथ महावीरी अखाड़ा निकाला गया। इस दौरान अखाड़ा में शामिल महावीर जी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। अखाड़ा जिधर से होकर गुजरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महावीरी अखाड़ा को लेकर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।
मंगलवार की सुबह उचकागांव के ब्रहमाइन व अमठा भुवन, मीरगंज के लाइन बाजर, पोखरा पर, अमठा खेर तथा फुलवरिया के विशुनपुरा, संग्रामपुर, पैकौली गांव से अखाड़ा निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। गाजे बाजे तथा हाथी घोड़े के साथ निकला अखाड़ा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए लाइन बाजार पहुंचा, जहां सभी अखाड़ा का मिलान हुआ। इस दौरान युवाओं ने शौर्य प्रदर्शन कर सभी में जोश भर दिया। अखाड़ा में शामिल महावीर जी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। अखाड़ा को लेकर लाइन बाजार सहित विभिन्न गांवों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। हर चौक चौराहों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। वहीं बरौली के विशुनपुरा तथा सड़ार पंचायत में भी गाजे बाजे के साथ महावीरी अखाड़ा निकाला गया। मंगलवार को थावे के एकडेरवा में भी गाजे बाजे तथा हाथी घोड़े के साथ महावीरी अखाड़ा निकला। अखाड़ा को लेकर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, सीओ अनिल भूषण, बीइओ अरुण कुमार ठाकुर, बीसीओ कुमार कुंदन के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।



0 comments:
Post a Comment