एमएनएस तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है मेरा डंडा : मार्कंडेय काटजू - Justice markandey katju tells to mns on ae dil hai mushkil release controversy

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अब पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को हमला बोला है. काट्जू ने ट्वीट किया, 'एमएनएस असहाय लोगों पर हमले क्यों कर रही है? अगर आप में साहस है तो मेरे पास आइए. मेरा डंडा तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है.'

काटजू ने इस मामले में बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, 'एमएनएस के कार्यकर्ता गुंडे हैं जिन्होंने अरब सागर का खारा पानी ही चखा है. मैं इलाहाबादी गुंडा हूं जिसने संगम का पानी पिया है.' एमएनएस नेता और कार्यकर्ता मशहूर निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ये दिल क्या करे' की रिलीज का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इसमें पाकिस्तान के अभिनेता फवाद आलम ने काम किया है.

ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. लेकिन मल्टीप्लेक्स मालिकों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)ने धमकी दी है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' दिखाई तो शीशे तोड़ दिए जाएंगे. MNS कार्यकर्ता ऐमी खोपकर ने राज ठाकरे से मुलाकात के बाद कहा कि अगर मल्टीप्लेक्सों ने फिल्म रिलीज की तो वो इसके जिम्मेदार खुद होंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि मल्टीप्लेक्सों के शीशे बहुत महंगे होते हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment