करीना के नाम पर फर्जी आयकर रिटर्न अपलोड - kareena kapoor and the curious case of identity theft

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम से वित्त वर्ष 2015-16 का आयकर रिटर्न ऑनलाइन दाखिल कर दिया है. पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत 'पहचान चोरी' का मामला दर्ज किया है और आगे इस मामले की जांच कर रही है.

डीसीपी (साइबर क्राइम) सचिन पाटिल ने कहा, "करीना के चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप टक्कर ने कल इस संबंध में साइबर अपराध प्रकोष्ठ के पास शिकायत दर्ज कराई." पाटिल ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, लगता है कि अज्ञात व्यक्ति ने आयकर विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने के लिए करीना का पैन और आयकर रिटर्न भरने के लिए
पासवर्ड हासिल कर लिया.

इसके बाद उसने उनके नाम पर एक फर्जी आयकर रिटर्न अपलोड किया. करीना को आयकर विभाग की वेबसाइट पर अपना अकाउंट देखते समय इस चीज का पता चला और उन्होंने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट को शिकायत दर्ज कराने को कहा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment