LIVE: लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, मुलायम की बहू स्वागत के लिए मौजूद LIVE: Modi arrived in Lucknow, Mulayam's daughter to welcome present

सीएम अखिलेश ने पीएम मोदी का किया स्वागत

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ पहुंच चुके हैं। सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व फिर सीएम अखिलेश ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद पीएम का काफिला ऐशबाग रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गया। रामलीला मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। भाजपा के बड़े नेताओं के अलावा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी मोदी के स्वागत के लिए मौजूद हैं।

काफिले पर रास्ते में पीएम मोदी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। पीएम मोदी ने भी रूककर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी के स्वागत में भाजपा के कई बड़े नेता रामलीला मैदान में मौजूद हैं।

पीएम मोदी शाम 6 बजे रामलीला मैदान पर पहुंचेंगे और यहां लगभग एक घंटा गुजारेंगे। इसके लिए यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए लगभग ढ़ाई हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment