इंदौर टेस्टः टीम इंडिया ने दिया दशहरे का तोहफा, न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ Indore Dussehra gift of the test: The Indian team, with a 3-0 rout of New Zealand

इंदौर, भारत ने तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।  कीवी टीम को 321 से मात दी है। इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को जीत के लिए 475 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कीवी टीम चौथे दिन  के तीसरे सेशन में ढेर हो गई। चायकाल  के बाद पूरी कीवी टीम ढेर हो गई और भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत की जीत के हीरो आर अश्विन रहे। अश्विन ने दूसरी पारी में भी 7 विकेट हासिल किए। कीवी टीम अश्विन और जड़ेजा की फिरकी के फेर में एक बार फिर फंसकर ढेर हो गई।
यह चौथा मौका है जब भारत ने किसी टीम को सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने दिया है।  इससे पहले भारत ने अजहरूद्दीन की कप्तानी में 1992-93 में न्यूजीलैंड को और साल 1993-94 में श्रीलंका को 3-0 के अंतर से मात दी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2012-13 में 4-0 से मात दी थी। विराट कोहली ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। 

जीत के लिए 475 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उमेश यादव ने पारी के दूसरे ओवर में ही टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। लैथम ने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था। लेकिन वह इस आक्रामक रुख को कायम नहीं रख सके और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वाटलिंग और सेंटनर ने पिच पर थोड़े होने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने इस पारी का चौथा और मैच में दसवा विकेट सेंटनर के रूप में हासिल किया। अश्विन ने सेंटनर को 14 रन पर बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया।  कीवी टीम ने 137 रन पर अपना सातवां विकेट खोया।इसके बाद अश्विन ने अपने 11वें ओवर में दो विकेट खो दिए। 138 रन पर कीवी टीम को आठवां और नौवां झटका लगा।  अश्विन ने न्यूजीलैंड के  6, रविंद्र जड़ेजा ने 2 और उमेश यादव 1 खिलाड़ी को आउट किया।  

चायकाल के बाद भारत को अश्विन ने कप्तान केन विलियमसन के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई।  विलियमसन ने 33 गेंदों में 27 रन बनाए। विलियमसन को इस सीरीज में चौथी बार अश्विन ने आउट किया। इसके बाद अश्विन ने तेजी से रन बना रहे रॉस टेलर को भी 32 रन पर बोल्ट कर तीसरी सफलता दिलाई। विकेटों के गिरने का क्रम इसी तरह जारी रहा। किसी तरह 100 रन के पार पहुंची कीवी टीम को अश्विन ने चौथा झटका  दिया। उन्होंने ल्युक रॉन्की को अंदर आती एक नीची गेंद पर बोल्ड कर दिया। रॉन्की केवल 5 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी  के लिए आए जेम्स नीशम को जड़ेजा ने खाता भी नहीं खेलने दिया, नीशम ने पहली पारी में 71 रन बनाए थे। इसके बाद जड़ेजा ने मार्टिन गप्टिल को भी चलता कर दिया और भारत की झोली में छठवां विकेट डाल दिया। गप्टिल 29 रन बना सके। आधी कीवी टीम 23 ओवर में 103 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।   

पुजारा ने जड़ा शानदार शतक

चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी चेतेश्वर पुजारा के नाबाद शतक(101) और गौतम गंभीर के अर्धशतक(50) की बदौलत 216/3 के स्कोर पर घोषित कर दी।  पहली पारी की 258 रन की बढ़त टीम इंडिया को मिली थी। भारत के पास अब 474 रनों की बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 475 रनों का असंभव सा लक्ष्य मिला। इनता बड़ा लक्ष्य देने के बाद भारत की इंदौर टेस्ट में एक तरह से जीत पक्की हो गई थी।
कीवी टीम इस सीरीज में एक बार भी 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है। साथ ही भारत में चौथी पारी में इतने बड़े लक्ष्य को हासिल कर कोई भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है।  न्यूजीलैंड को अब कोई करिश्मा ही व्हाइट वॉश से बचा सकता था। लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने इस तरह का जज्बा नहीं दिखा सके। 

भारत के लिए चौथे दिन की शुरुआत बेहद धीमी रही। मुरली विजय 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कल रिटायर्ड हर्ट हुए गौतम गंभीर दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। भारत ने चौथे दिन की शुरुआत धीमी गति से की लेकिन गौतम गंभीर ने मैदान में आते ही रन बनाने की गति में इजाफा कर दिया। गंभीर के आउट होने के बाद  पुजारा और कप्तान विराट कोहली मैदान पर हैं। गौतम के बाद  पुजारा ने  अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सीरीज में उनका चौथा अर्धशतक है। फिलहाल  पुजारा 94 रन पर और पहली पारी में शतक जमाने वाले रहाणे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली के रूप में भारत ने तीसरा विकेट खोया विराट 17रन बनाकर पटेल का शिकार बने। वह जीतन पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।  इसके बाद पुजारा के शतक पूरा करते ही विराट कोहली ने तीन विकेट पर 216 के स्कोर पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment