गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कियान्वयन जनवरी, 2016 से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत चयनित अन्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डो का ड्राफट प्रारूप तैयार कराकर खाद्यन्न एवं आवश्यक वस्तुये वितरित करायी जा रही है। योजना के अन्तर्गत जिले में कुल चयनित पात्र गृहस्थी लाभार्थियों 4,10970 के सापेक्ष 3,45218 राशनकार्ड तथा अन्योदय अन्न योजना के 1926 राशनकार्ड प्राप्त हुये है। जिन्हे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में पात्रता सूची में शामिल किये गये पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशनकार्ड वितरित करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड निःशुल्क एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड 10 रूपये में उपलब्ध कराये जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा यदि किसी व्यक्ति को राशन कार्ड प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी क्षेत्रिय खाद्य कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किये जिनमें श्रीमती शहीदा वेगम, राजोदेवी, बबली, शान्ति देवी, चन्द्रो, माया, रहीशा, व मृदुला शर्मा शामिल है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि राशन कार्डो का नियमानुसार एवं सुगमतापूर्वक वितरण कराना सुनिश्चित करें। कार्ड वितरण के समय मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश भी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment