गरीब बच्चो के द्वारा बनाए सजावटी सामान की प्रदर्शनी का आयोजन Decorative items made by children from the exhibition

साहिबाबाद, ( संवाददाता ) महाराजा अग्रसेन मानव सेवा टस्ट,राजेन्द्र नगर द्वारा चलाए जा रहे गरीब बच्चो के लिए अग्रसेन शिक्षा केन्द्र के छात्रो द्वारा बनाए गए हस्तकला के सामान की प्रदर्शनी महाराजा अग्रसेन भवन,राजेन्द्र नगर मे लगाई गई।                     
         प्रदर्शनी का शुभारम्भ  अध्यक्ष ए.के जैन द्वारा दीप जलाकर किया गया इसके पश्चात बच्चो के द्वारा अग्रसेन स्तुति व सरस्वती वन्दना की गई। महाराजा अग्रसेन मानव सेवा टस्ट द्वारा चलाए जा रहेे  विद्यालय के छात्रो द्वारा रंगारंग  कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे देश भक्ति, लोक नृत्य व सामाजिक विषय पर आधारित रहें। प्रदर्शनी में बच्चो द्वारा सजावटी सामान बना कर सुन्दर ढंग से साथ प्रदर्शित किया गया।  सुन्दर सुन्दर सजावटी दिपक, कलश, मोमबत्ती, सुन्दर हार,बन्दनवार व अन्य सामान बच्चो द्वारा बनाए गए थे। प्रदर्शनी देख कर सभी ने इन गरीब बच्चो की तारीफ की। 
           महाराजा अग्रसेन मानव सेवा टस्ट के  अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मानव सेवा टस्ट समाज सेवा मे हमेशा अग्रणी रहा है टस्ट द्वारा निशुल्क शव वाहन,गउ ग्रास,निशुल्क विद्यालय, निधर््ान कन्याओ का विवाह, निशुल्क औषधालय व जरुरतमंद छात्रो को छात्रवृति समय समय पर दी जाती है। इस कार्यक्रम मे श्याम सुन्दर गुप्ता,जीसी तायल,डीपी गुप्ता,सुनिल माहेश्वरी, सुधिर गर्ग,एम.एल.जैन,डा.एस एम गुप्ता,डी.एन.सक्सेना, माधंुरी झा, रजनी शर्मा,प्रिती शर्मा  के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment