हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार आलाकत्ल तंमचा बरामद 2 accused of murder arrested killing revolver recovered niche

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी पुलिस ने कल रात बागरनप से अभियुक्त राहुल पुत्र राजबीर तथा संदीप उर्फ काले पुत्र राजबीर निवासी रानी का तालाब बागरणप थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से  थाना लोनी के मु0अ0स0 1247/16 धारा 147,148,149,323,302 भादवि से संबंधति आलाकत्ल तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।


तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम खडखडी से अभियुक्त मौमिन पुत्र मुस्तकीम निवासी पूजा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात  एबीएस कालेज के पास से अभियुक्त अजय तिवारी पुत्र बेगना तिवारी निवासी कफरी तोला थाना शांहगंज जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।


2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, - थाना कविनगर पुलिस ने कल शाम  आरडीसी 304 सत्यम टावर राजनगर से अभियुक्त  सुमित उर्फ कमल पुत्र रमेश निवासी गोविन्दपुरम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद तथा अरूण पुत्र सुरेश निवासी हापुड रोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना कविनगर के क्षेत्र से पिछले दिनों चोरी व धोखाड़ी के दर्ज रिपोर्ट के मामले में  2 लैपटाप, 02 प्रिन्टर, 01 टीएफटी, 22 मोबाइल, 11 चार्जर, 22 एटीटीएम, 06 मोहरें, 02 वाईफाई, 02 इकपैड, 05 राजिस्टर, 02 बन्द पत्र्र बरामद हुए है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment